ब्रेकिंग न्यूज़

अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार क्या बिहार का मखाना भी होगा जीएसटी फ्री? डॉ. राम प्रकाश ने उठाया सवाल MUNGER: अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 17620.90 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB

बिहार : देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे शिक्षक सहित दो की सड़क हादसे में मौत, दो लोग हुए घायल

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Tue, 29 Aug 2023 02:04:03 PM IST

बिहार : देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे शिक्षक सहित दो की सड़क हादसे में मौत, दो लोग हुए घायल

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतक में एक शिक्षक भी बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय खंड पर मंगलवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक शिक्षक सहित दो की मौत हो गई। जबकि शिक्षक पुत्र सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। जसिके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर वापस परिजन को सौंप दिया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशिकपुर गढ़हारा के शिक्षक लाखो निवासी धर्मेन्द्र सिंह एवं लाखो निवासी बैकुंठ सिंह के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र सिंह बीते गुरुवार को पुत्र एवं दो अन्य ग्रामीणों के साथ ऑटो से देवघर गए थे। देवघर में पूजा-अर्चना के बाद यह लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 31 पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे सिंघौल सहायक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।


स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायल को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार, लाखो पंचायत वार्ड संख्या-11 के सदस्य संतोष सिंह एवं गोपाल कुमार का इलाज शुरू किया गया। लेकिन इलाज के दौरान गोपाल कुमार की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में जहां मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशिकपुर में शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निधन पर शोक सभा किया गया।