ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार : दामाद के भाई के गलत काम का विरोध करना ससुर को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर ले ली जान

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक दमाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही ससुर की जान ले ली। इन दोनों से ससुर को पटक- पटक कर मार डा

बिहार : दामाद के भाई के गलत काम का विरोध करना ससुर को पड़ा महंगा, पीट-पीटकर ले ली जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक दमाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही ससुर की जान ले ली। इन दोनों से ससुर को पटक- पटक कर मार डाला। अब मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला  जिले के बोचहां थाना इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 


दरसअल, जिले के बोचहां थाना क्षेत्र की रामपुर जयपाल पंचायत के विशुनपुर खेतल में दमाद और उसके भाई ने मिलकर अपने ससुर की हत्या कर डाली है।  घटना में मृतक की पहचान मो. मंसूर (50) की के रूप में हुई है। उसके दामाद और दामाद के भाई पर दरवाजे पर पटक-पटक कर मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस घटना की खबर पर पूरा गांव भड़क उठा। 


वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि मो मंसूर आलम अपने दामाद के भाई की गलत गतिविधि का विरोध करता था। यह बात उसकी पत्नी, बेटी और दामाद को पसंद नहीं था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी और  बेटी ने कॉल करके दामाद और उसके भाई को बुलाकर मंसूर को पिटवाया। जिसमें मंसूर का प्राण निकल गया।


इधर, इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के सभी लोगों का बयान दर्ज किया गया है। ग्रामीणों से मामले में जानकारी ली जा रही है।  मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी दामाद और उसके भाई को तलाश रही है। उससे पूछताछ पर मामला और सुलझेगा। फिलहार आरोपी मां और बेटी हिरासत में लिया गया है।