ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: दादा-पोता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने ले ली जान

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गहरी नींद में सो रहे दादा-पोता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जमीनी विवाद में हत्

बिहार: दादा-पोता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गहरी नींद में सो रहे दादा-पोता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।  


मृतक दादा-पोता की पहचान बीकोठी इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय चतुर्थी मंडल और उनके 7 साल के पोते मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त दोनों दादा-पोता कमरे में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में दादा- पोते की हत्या को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।