ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: दबंगों ने एक साथ कई घरों में की तोड़फोड़, लड़की को घर से भगाने का है आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने लड़की भगाने का आरोप लगाकर 7 घरों में जमकर तोड़फोड़ की। घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव की है। यहां अपने नानी के घर रहने वाली लड़की के तीन

बिहार: दबंगों ने एक साथ कई घरों में की तोड़फोड़, लड़की को घर से भगाने का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने लड़की भगाने का आरोप लगाकर 7 घरों में जमकर तोड़फोड़ की। घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव की है। यहां अपने नानी के घर रहने वाली लड़की के तीन दिनों से गायब रहने पर लड़की के परिजनों ने गांव के ही युवक पर लड़की को लेकर भागने का आरोप लगाते हुए जमकर उत्पाद मचाया। लापता लड़की के परिजनों ने 7 घरों में जमकर तोड़फोड़ की। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को घंटों जाम कर दिया।


दरअसल, केशावे गांव स्थित अपने ननिहाल में रहने वाली एक लड़की पिछले 3 दिनों से गायब है। लड़की के परिजनों द्वारा रिफाइनरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में केशावे गांव के 3 युवकों को हिरासत में लिया है। इसी बीच लड़की के परिजन आरोपी लड़कों के घर पहुंचे और सात घरों में जमकर तोड़फोड़ की। नाराज लोगों ने अंग्रेजी ढाला के पास एनएच 31 जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया।


इधर, इस पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि लड़की भगाने मामले में मामला दर्ज हो गया है और पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि लड़की के परिजनों ने लड़के वालों के घरों में तोड़फोड़ की है। सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और इन लोगों पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।