ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में अपहरण उद्योग की वापसी! अब क्लर्क के बेटे को किया किडनैप, बढ़ती वारदातों से हड़कंप

GOPALGANJ: बढ़ती किडनैपिंग की वारदातों से एक बार फिर बिहार में अपहरण उद्योग के वापसी की आशंका जताई जा रही है। पटना से शिक्षक के बेटे और मुजफ्फरपुर में डॉक्टर के बेटे के अपहरण के बा

बिहार में अपहरण उद्योग की वापसी! अब क्लर्क के बेटे को किया किडनैप, बढ़ती वारदातों से हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ: बढ़ती किडनैपिंग की वारदातों से एक बार फिर बिहार में अपहरण उद्योग के वापसी की आशंका जताई जा रही है। पटना से शिक्षक के बेटे और मुजफ्फरपुर में डॉक्टर के बेटे के अपहरण के बाद गोपालगंज में बदमाशों ने पोस्ट ऑफिस क्लर्क के बेटे को अगवा कर लिया है। अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, नालंदा जिले के रहने वाले प्रवीण कुमार गोपालगंज में पोस्ट ऑफिस क्लर्क के तौर पर काम करते हैं। प्रवीण कुमार नगर थाना क्षेत्र के अधिवक्ता नगर मोहल्ले में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रवीण का बेटा अभिषेक तीसरी क्लास का छात्र है। शनिवार की शाम अभिषेक घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


छात्र के अगवा होने की जानकारी जैसे ही नगर थाने को मिली पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुजेज में अभिषेक खेलता हुआ दिखा है और उसके बाद अचानक लापता हो जाता है। बच्चे के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अनहोनी का आशंका से सहमे हुए हैं। पुलिस ने जल्द ही बच्चे को बरामद कर लेने का भरोसा दिलाया है।


उधर, इस मामले को लेकर डीआईजी जयंतकांत का बयान आया है। डीआईजी जयंत कांत ने कहा है कि गोपालगंज में हुए अपहरण के मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा तीसरी कक्षा के छात्र को नशे की हालत में बरामद कर लिया गया है। बच्चे की बरामदगी की जानकारी उसके माता-पिता को दे दी गई है और सीडब्ल्यूसी के माध्यम से मेडिकल जांच के बाद बच्चे को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता