ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: व्यक्ति का हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका, बेहोशी की हालत में पुलिस ने किया बरामद; अपहरण या कुछ और है वजह?

JAMUI: जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पटेस जंगल से शुक्रवार को एक व्यक्ति को हाथ-पैर बंधे हुए गंभीर हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रा

Bihar Crime News: व्यक्ति का हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका, बेहोशी की हालत में पुलिस ने किया बरामद; अपहरण या कुछ और है वजह?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पटेस जंगल से शुक्रवार को एक व्यक्ति को हाथ-पैर बंधे हुए गंभीर हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।


पीड़ित शख्स की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी बच्चू यादव उर्फ सरलू यादव के रूप में हुई है। फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, जिससे यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि पीड़ित को गोली लगी हो सकती है। हालांकि, डॉक्टरों ने पीड़ित के शरीर पर कोई गोली का निशान नहीं पाया है।


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता