ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: आपसी वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल

MUNGER: मुंगेर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी के साथ साथ मारपीट और पथरबाजी की घटना भी हुई है। जिसमे तीन लोग घायल हो गया

Bihar Crime News: आपसी वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी के साथ साथ मारपीट और पथरबाजी की घटना भी हुई है। जिसमे तीन लोग घायल हो गया है। मामले मे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह गांव की है।


इस घटना को लेकर दोनों पक्ष की तरफ से थाने में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व स्थापित करने के लिए दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष की तऱफ से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है।


एक पक्ष के फालो सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है जबकि दूसरे पक्ष के लक्ष्मण सिंह ने फालो सिंह समेत तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।