ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: तेल टैंकर में छिपाकर मुजफ्फरपुर लाया गया हिमाचल प्रदेश निर्मित 50 लाख का शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब की बड़ी खेप को तेल के टैंकर में छिपाकर मुजफ्फरपुर लाया गया था। छठ महापर्व में भी शराब तस्कर अपनी कर

Bihar Crime News: तेल टैंकर में छिपाकर मुजफ्फरपुर लाया गया हिमाचल प्रदेश निर्मित 50 लाख का शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब की बड़ी खेप को तेल के टैंकर में छिपाकर  मुजफ्फरपुर लाया गया था। छठ महापर्व में भी शराब तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी की तेल के टैंकर में शराब की बड़ी खेप जा रही है। 


इसी सूचना के आधार पर अहियापुर थाना पुलिस ने एक तेल टैंकर को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली तो  उसमें से भारी मात्रा में हिमाचल प्रदेश निर्मित शराब बरामद किया गया। वही मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जो हरियाणा और पंजाब के रहने वाले हैं।


मामले में पूछे जाने पर सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कामयाबी हाथ लगी है। देर रात पुलिस की विशेष टीम ने इस अवैध शराब को जब्त किया है। मामले में चालक खलासी सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों से पूछताछ चल रही है। अवैध शराब हिमाचल प्रदेश निर्मित है। जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।