ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: पुलिस ने एकसाथ 6 बदमाशों को दबोचा, छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर किया था हमला

KAIMUR: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी, डंडा और हॉकी स्टीक से हमला करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिर

Bihar Crime News: पुलिस ने एकसाथ 6 बदमाशों को दबोचा, छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर किया था हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी, डंडा और हॉकी स्टीक से हमला करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच नामजद अपराधी और एक अप्राथामिक अपराधी है। सभी अपराधियों के खिलाफ दुर्गावती थाने में पहले से मामले दर्ज हैं।


गिरफ्तार अपराधियों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा गांव निवासी अक्षय कुमार उर्फ नेपाली के ऊपर दुर्गावती थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी यूपी के सैदराजा थाना के खेड़ाई नारायणपुर गांव निवासी राहुल यादव के ऊपर भी दुर्गावती थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। तीसरा आरोपी दुर्गावती थाना के धनसराय गांव का छोटू यादव, चौथा आरोपी दुर्गावती थाना के महमूदगंज गांव का उपेंद्र कुमार उर्फ बागढ़, पांचवां आरोपी दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का सुशील यादव शामिल है जबकि एक अप्राथामिकी अभियुक्त दुर्गावती थाना के सहेलीपुर गांव का राजेश यादव है।


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि 7 दिसंबर को छज्जूपुर पोखरा के पास उत्पाद टीम पर शराब माफियाओं द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में 10 नामजद और 30 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और एक अप्राथमिकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता