ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: पत्नी ने मांगी पायल तो पति ने मौत के घाट उतारा, धारदार चाकू से गला काटकर कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने पति से पायल खरीदने की मांग की तब उसकी इस मांग को सुनकर पति आग-बबूला हो गया और

Bihar Crime News: पत्नी ने मांगी पायल तो पति ने मौत के घाट उतारा, धारदार चाकू से गला काटकर कर दी हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने पति से पायल खरीदने की मांग की तब उसकी इस  मांग को सुनकर पति आग-बबूला हो गया और पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पायल को लेकर पहले पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद धारदार हथियार से पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। 


घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोला की है। मृतका की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड- 8  निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में है। 


मृतका की मां सुकनी देवी ने बताया कि उसके पति ने ही फोन कर उसे बुलाया था फिर दोनों के बीच पायल खरीदने को लेकर कहासुनी हो गयी। पायल की मांग से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। 


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिता के पति ने मोबाइल पर कॉल करके चमचम को मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से घात लगाए पति ने सड़क किनारे कुशल टोल में उसकी धारदार चाकू से गला काट दी। जिससे विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका के मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 

Bihar Crime News: पत्नी ने मांगी पायल तो पति ने मौत के घाट उतारा, धारदार चाकू से गला काटकर कर दी हत्या, इलाके में सनसनी


Bihar Crime News: पत्नी ने मांगी पायल तो पति ने मौत के घाट उतारा, धारदार चाकू से गला काटकर कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता