ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar Crime News: पटना में कारोबारी को गोलियों से भूना, भूमि विवाद में हत्या की आशंका

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी को गोलियों से भून डाला। कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। हत्या की इस वारदात से इ

Bihar Crime News: पटना में कारोबारी को गोलियों से भूना, भूमि विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी को गोलियों से भून डाला। कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पटना से सटे मोकामा की है।


मृतक की पहचान चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई है, जो बेगूसराय के रहने वाले थे और मोकामा में अपने ससुराल में रहते थे। शुक्रवार को मोकामा बाजार के सुंदर मार्केट में चंद्रमोहन सिंह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


सूत्रों के अनुसार, मृतक का अपनी बहनोई अजय सिंह और भांजे कुणाल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को संदेह है कि इसी विवाद के चलते हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।