ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: पैक्स चुनाव में वोटिंग से पहले खूनी खेल, चुनावी रंजिश में दो लड़कों को मारी गोली

MUNGER: बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज है। इसी बीत कहीं कहीं चुनावी रंजिश में अपराध की घटनाएं भी सामने आ रहा है। मुंगेर में पैक्स चुनाव से पहले एक प्रत्याशी विषेश के प

Bihar Crime News: पैक्स चुनाव में वोटिंग से पहले खूनी खेल, चुनावी रंजिश में दो लड़कों को मारी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज है। इसी बीत कहीं कहीं चुनावी रंजिश में अपराध की घटनाएं भी सामने आ रहा है। मुंगेर में पैक्स चुनाव से पहले एक प्रत्याशी विषेश के पक्ष में प्रचार कर रहे दो लड़कों को गोली मार दी गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


दरअसल, मुंगेर में आगामी 29 नवंबर को पैक्स चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसी बीच हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मूढ़ेरी गांव में दो नाबालिग लड़कों को एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करना महंगा पड़ गया। दूसरे प्रत्याशी सह निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कैलाश बिंद के समर्थकों ने अंकित और गौतम को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल मे चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग डेढ़ बजे गौतम अपने मित्र अंकित के साथ पास के ही एक कमरे मे पढ़ाई कर रहा था, तभी कैलाश बिंद अपने समर्थकों के साथ उनके पास आया और पहले तो दोनों किशोर कि पीटाई की उसके बाद उन दोनों को गोली मरवा दिया, जिससे दोनों किशोर बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया।


अंकित को पीछे कमर में गोली लगी है और गौतम को दाहिने हाथ से कलाई के ऊपर गोली लगी है। इस मामले में सात लोगों के विरूद्ध हवेली खड़गपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के कारण उन्हें और उनके परिवार के लोगों को फंसाया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान