ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा

MUNGER: मुंगेर में हथियार तस्कर पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं। पुलिस को उनके ठिकानों का खुलासा करने में पसीना बहाना पड़ रहा है। घरों के अंदर तहखाना बनाकर धंधेबाज मिनी गन फैक्ट्री

Bihar Crime News: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में हथियार तस्कर पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं। पुलिस को उनके ठिकानों का खुलासा करने में पसीना बहाना पड़ रहा है। घरों के अंदर तहखाना बनाकर धंधेबाज मिनी गन फैक्ट्री चला रहे हैं। जिसका पता लगाना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ताजा मामला बिहार एसटीएफ और असरगंज पुलिस की कामयाबी से जुड़ा है। 


गुप्त सूचना के आधार पर असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर और तारापुर थाना क्षेत्र के मिल्की खानपुर में भारी पैमाने पर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि रहमतपुर वासा में में सूर्य प्रकाश के घर में जब पुलिस ने छापेमारी की तो पाया कि घर के एक कमरे के जमीन को खोदकर करीब 10 फीट लंबा 15 फीट चौड़ा और 7 फीट गहरा एक तहखाना का निर्माण कर वहां अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा था। 


पुलिस ने छापेमारी कर वहां से चार निर्मित , कई अर्ध निर्मित हथियार के साथ पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर पकड़े गये हथियार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से 15 किलोमीटर दूर तारापुर के मिल्की खानपुर में छापेमारी की गई तो वहां एक घर में लेथ मशीन का पूरा सेटअप लगाया गया था और वहां पिस्टल के बॉडी के कटिंग का काम चल रहा था।


जहां भी लेथ मशीन पर दो निर्माताओं के द्वारा पिस्टल की बॉडी को बनाया जा रहा था। साथ ही बताया कि कुल सात हथियार निर्माता पकड़े गये है। जिसमें कईयों का अपराधिक इतिहास भी रहा है फिलहाल पुलिस इसके पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी है।

टैग्स