ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Bihar Crime News: बिहार में झाड़ू के लिए खूनी जंग, पीट- पीटकर महिला को मौत के घाट उतारा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में झाड़ू को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि पीट-पीटकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। एक ही आंगन में दो गोतिया के बीच झाड़ू को लेकर विवाद हुआ और घर का आंगन रणभूम

Bihar Crime News: बिहार में झाड़ू के लिए खूनी जंग, पीट- पीटकर महिला को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में झाड़ू को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि पीट-पीटकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। एक ही आंगन में दो गोतिया के बीच झाड़ू को लेकर विवाद हुआ और घर का आंगन रणभूमि में बदल गया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव की है।


दरअसल, चांदपुर धमौन गांव निवासी मनीष कुमार राय की पत्नी मानती बाजार से नया झाड़ू खरीदकर ले आई थी। झाड़ू को उसने घर के आंगन में एक कोने में रख दिया था। सुबह नए झाड़ू की जगह पुराना झाड़ू देखकर वह आपे से बाहर हो गई और गोतिया को गाली देने लगी। फिर क्या था मामला बढ़ गया। मनीष के चाचा और चाची के साथ साथ उनका पूरा परिवार ने मानती देवी और उसकी बहू कविता देवी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया।


बुरी तरह से घायल सास-बहू को इलाक के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मानती देवी की बहू कविता की मौत हो गई। शव के समस्तीपुर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।