ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Bihar Crime News: हथियार और गोलियों के साथ बाप-बेटा अरेस्ट, बड़े वारदात को अंजाम देने की कर रहे थी तैयारी

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा गोली और हथियार के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों बाप-बेटा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की

Bihar Crime News: हथियार और गोलियों के साथ बाप-बेटा अरेस्ट, बड़े वारदात को अंजाम देने की कर रहे थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा गोली और हथियार के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों बाप-बेटा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया। डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव से दोनों की गिरफ्तारी हुई है। 


एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरी गांव में भारी मात्रा में हथियार के साथ अपराधी छीपे हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान के दौरान पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर कारतूस एवं देसी कट्टा बरामद किया गया।


एसपी ने बताया है कि पिता इंद्रजीत सिंह उर्फ इनो सिंह और पुत्र रोशन कुमार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे लेकिन पुलिस ने दोनों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। छापेमारी के दौरान 35 जिंदा कारतूस, दो देसी कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव वार्ड-11 के रहने वाले हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता