ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: घर से उठाकर मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, गांव के ही चार लड़कों ने किया गंदा काम

PASCHIM CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी समेत गांव के ही चार लड़के नाबालिग बच्ची को घर के बाहर से उठा ले गए और उसके

Bihar Crime News: घर से उठाकर मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, गांव के ही चार लड़कों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PASCHIM CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी समेत गांव के ही चार लड़के नाबालिग बच्ची को घर के बाहर से उठा ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पंचायत के स्तर पर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई।


दरअसल, शर्मसार कर देने वाली यह घटना शनिची थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम नाबालिग बच्ची अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। परिवार के लोग घर के भीतर मौजूद थे, तभी पड़ोस का रहने वाला युवक गांव के ही तीन अन्य लड़कों के साथ वहां पहुंचा और बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपने साथ लेकर चले गए।


बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर चारों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और वहां से फरार हो गए। किसी तरह से बच्ची घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बात पूरे गांव में फैल गई और पंचायती कर पहले मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई लेकिन जब पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो बच्ची के माता-पिता उसे लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है हालांकि, पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।