ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में घर से मिली इतनी शराब, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

SAHARSA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, बाबजूद इसके शराब कारोबारी तरह तरह के हथकंडे अपनाकर शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से है, जहां एक घर

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में घर से मिली इतनी शराब, देखकर पुलिस भी रह गई दंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, बाबजूद इसके शराब कारोबारी तरह तरह के हथकंडे अपनाकर शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से है, जहां एक घर में छापेमारी के दौरान शराब की बोतलों को देखकर उत्पाद विभाग की टीम दंग रह गई।


दरअसल, शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आयी है। उत्पाद पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला वार्ड नं 7/38 मोहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में विदशी शराब बरामद किया है। विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।


उत्पाद इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला वार्ड नं 7/37 में एक घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा हुआ है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की पुलिस उक्त जगह पर पहुंचकर छापेमारी की।


उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विदेशी शराब का टेट्रा पैक 534 पीस और 36 पीस विदेशी शराब की बोतल बरामद की गई है। साथ ही साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी का नाम सत्यम कुमार उर्फ राजा कुमार है, जो सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। 


Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में घर से मिली इतनी शराब, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता