ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में चौकीदार की मौत, तालाब के किनारे शव मिलने से सनसनी

MADHUBANI: मधुबनी में एक युवा चौकीदार की संदिग्ध हालत में तालाब के किनारे से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक चौकीदार शौच के लिए तालाब के किनारे गया था और वहीं उसका

Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में चौकीदार की मौत, तालाब के किनारे शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एक युवा चौकीदार की संदिग्ध हालत में तालाब के किनारे से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक चौकीदार शौच के लिए तालाब के किनारे गया था और वहीं उसका शव बरामद किया गया। घटना लखनौर थाना क्षेत्र के बथनाहा टोला की है।


मृतक की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड संख्या 11 निवासी उमेश पासवान के 28 वर्षीय बेटे कर्ण कुमार पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग जब शौच के लिए तलाब की ओर गये तो देखा कि तलाब के किनारे एक व्यक्ति लुढ़का हुआ है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक चौकीदार का किसी से भी कभी कोई विवाद नहीं था और इसका स्वभाव भी बहुत ही अच्छा था। मृतक अपने पीछे पांच वर्षीय बेटा और डेढ़ वर्षीय बेटी को छोड़कर गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मघुबनी भेज दिया गया है। परिजन द्वारा अभी तक पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव