ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: बिहार की लेडी दारोगा की दबंगई, घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट; पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एक महिला दारोगा की दबंगई सामने आई है। महिला दारोगा एक घर में घुसकर किसी महिला के साथ मारपीट करती दिख रही है। महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मी

Bihar Crime News: बिहार की लेडी दारोगा की दबंगई, घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट; पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एक महिला दारोगा की दबंगई सामने आई है। महिला दारोगा एक घर में घुसकर किसी महिला के साथ मारपीट करती दिख रही है। महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी इलाके का है, जहां एक महिला दारोगा द्वारा किसी मामले में घर में घुसकर एक महिला की पिटाई की गई है। इसी दौरान किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।


महिला दारोगा श्वेता कुमारी नगर थाना में तैनात है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के एक मामले की जांच करने पुलिस टीम गौरक्षणी पहुंची थी। पूछताछ करने के दौरान महिला दारोगा श्वेता कुमारी ने घर की एक महिला की पिटाई की। महिला बार-बार बोल रही है कि अगर वह किसी मामले में दोषी है, उसे पुलिस थाना ले जाया जाए लेकिन मारपीट नहीं की जाए।


बड़ी बात है कि छोटे बच्चों के सामने उसकी मां की पिटाई हो रही है लेकिन फिर भी लगातार महिला पर थप्पड़ की बरसात हो रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में एक पुरुष पुलिसकर्मी भी सादे लिबास में नजर आ रहा है। वीडियो सासाराम तथा पुलिस महकमा में तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना होगा रोहतास पुलिस मामले में क्या एक्शन लेती है।





रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता