ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में लव, सेक्स और धोखा: प्यार का झांसा देकर लड़की का रेप करता था सोनू अली, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो हो गया फरार

BETTIAH: पश्चिम चंपारण में लव,सेक्स और धोका का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रक्सौल के युवक ने नरकटियागंज की एक दलित लड़की को पहले एपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे सालों तक अप

बिहार में लव, सेक्स और धोखा: प्यार का झांसा देकर लड़की का रेप करता था सोनू अली, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो हो गया फरार
Mukesh Srivastava
4 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण में लव,सेक्स और धोका का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रक्सौल के युवक  ने नरकटियागंज की एक दलित लड़की को पहले एपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे सालों तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की जब गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। प्रेमी के धोखे आहत लड़की थाने पहुंची और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत 10 लोगों के खिलाफ शिकारपुर थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हैं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सोनू अली अपनी बहन के घर दिउलिया में रहता था। साल 2021 में जब पीड़ित लड़की पढ़ने जाती थी तभी सोनू अली ने उसे बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपी पीड़िता को दिउलिया स्थित अपनी बहन के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह दुष्कर्म कर रहा था तो आरोपी युवक के बहन का बेटा उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर शादी का दबाव बनाने लगा। इस तरह आरोपी ने लगातार दो साल तक उसका यौन शौषण किया। इस बीच आरोपी पीड़िता को एक किराए के मकान में रखकर उसका यौन शौषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसको छोड़ कर फरार हो गया।


पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए जा रहा था लेकिन गांव के कुछ लोगों ने पंचायती से मामले को सुलझाने की बात कह उसपर दबाव बनाया तो वह तैयार हो गया। पंचायती में युवक ने शादी कर अपने साथ ले जाने की बात कहीं और वह राजी भी हो गया। लेकिन लड़का दूसरे धर्म का था जिसकी वजह से इसके समाज के लोग नहीं माने। जिसका फायदा आरोपी युवक ने उठाया और पीड़ित लड़की को लेकर किराए के मकान में रहने लगा। इस बीच वह कई बार रक्सौल भी अपने घर ले गया था। जब वह गर्भवती हो गई है तो किराए के मकान में छोड़ कर फरार हो गया है।


2021 में पीड़ित लड़की के पिता ने शिकारपुर थाना में अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत की थी। उस समय उसने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी और गायब हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सौंप दिया था। लेकिन पंचायती के माध्यम से आरोपी युवक उस समय बच गया था और इसने भी लोक लाज की से चुप्पी साध लिया। लेकिन इस बीच आरोपी वीडियो दिखाकर लड़की के साथ संबंध बनाना शुरू किया। वहीं मुहल्ले के लोगों ने भी बताया कि वह शादी करने के नाम पर लडकी को अपने साथ लेकर गया था और संभवतः शादी भी कर लिया था। शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक सोनू अली, उसके भाई इस्राफील अली एंव उसके बहनोई सईप मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता