1st Bihar Published by: Updated Aug 19, 2020, 3:01:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2884 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112759 हो गई है. बिहार में फिलहाल 31460 कोरोना के एक्टिव मरीज है.
बुधवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2884 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 112759 हो गया है. इससे पहले बीते दिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है.
बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,12,781 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1899970 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 80740 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 73.48 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 28,576 एक्टिव केस मौजूद हैं.
