Hindi News / news / बिहार में मिले कोरोना के 1797 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 147658

बिहार में मिले कोरोना के 1797 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 147658

1st Bihar Published by: Updated Sep 06, 2020, 3:22:01 PM

बिहार में मिले कोरोना के 1797 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 147658

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1797 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147658 हो गई है. बिहार में फिलहाल 18,531 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


रविवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1797 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 147658 हो गया है. बीते दिन शनिवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 750 हो गया है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1965 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 28 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,28,376 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 750 हो गई है.


बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,50,483 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 38,71,733 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,28,376 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 88.01 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 18,531 एक्टिव केस मौजूद हैं.