1st Bihar Published by: Updated May 12, 2020, 11:59:13 AM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एक बार फिर कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हुई है, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के अनुसार 6 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही सूबे में मरीजों की संख्या 767 हो गया है.
जो नए मरीज मिले हैं वह बांका के अमरपुर के एक 21 साल का युवक है. इसके अलावे खगड़िया के चौथम में 24 साल युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है. खगड़िया के बलदौर में एक साछ चार नए कोरोना के मरीज मिले हैं. 20-20, 25 साल के युवक और एक 28 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है.

आज सुबह पहला अपडेट में 12 नए पॉजिटिव के सामने आए हैं. उनमें बेगूसराय से 9 दरभंगा से दो और सुपौल से एक मामला है. बेगूसराय में सात पुरुषों के साथ साथ दो महिलाएं भी पॉजिटिव पाई गई हैं. बेगूसराय के बरौनी, बखरी, छौड़ाही, गढ़पुरा, पोखरिया, नवाकोटी से संक्रमण के नए मामले आए हैं. जबकि दरभंगा के बेनीपुर और हनुमान नगर से एक-एक मामला सामने आया है सुपौल के त्रिवेणीगंज से एक मरीज को पॉजिटिव पाया गया है.