Hindi News / news / बिहार में मिले कोरोना के और 7 नए मरीज, मरीजों का सूबे में...

बिहार में मिले कोरोना के और 7 नए मरीज, मरीजों का सूबे में आकंड़ा पहुंचा 653

1st Bihar Published by: Updated May 10, 2020, 3:52:16 PM

बिहार में मिले कोरोना के और 7 नए मरीज, मरीजों का सूबे में आकंड़ा पहुंचा 653

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एक बार फिर बिहार में कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में मरीजों का आंकड़ा 653 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार सात मरीज बिहार के पश्चिम चंपारण और मुजप्फरपुर जिले के हैं. 



दूसरेे अपडेट मे मिले के 17 मरीज

इससेे पहले के अपडेट में  बिहार में कोरोना के नए 17 मरीज मिले हैं.  पटना के बेलछी, बाढ़ और आलमगंज में मरीज मिले हैं. गया के बाराचट्टी में 2, अरवल में 3, अररिया में 1और किशनगंज में 8 मरीज मिले हैं. 

पहले अपडेट में मिले थे 18 मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने इससे पहले जो अपडेट दिया था उसमें भी बिहार में कोरोना के 18 नए मरीज मिले थे. ये कोरोना पॉजिटिव मरीज मधेपुरा, सहरसा, अररिया, बेगूसराय और दरभंगा से सामने आए है. इनमें मधेपुरा और सहरसा से सात-सात मामले जबकि दरभंगा से दो और अररिया और बेगूसराय से एक एक मामला सामने आया है.