1st Bihar Published by: Updated Jun 06, 2020, 2:00:01 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 147 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4745 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 30 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 147 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4745 हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सुपौल से 7, पूर्वी चंपारण से 8, शिवहर से 3, पश्चिमी चंपारण से 12, भागलपुर से 5, पूर्णिया से 15, मधुबनी से 16, पटना से 3, सुपौल से 10, गया एक, वैशाली से 5, सीवान से 7, सारण से 11, जहानाबाद से एक, बक्सर से 3, अरवल से 2, कैमूर से 4, भोजपुर से 4, अररिया से 3, किशनगंज से 8, दरभंगा से 5 और समस्तीपुर से 10 नए मामले सामने आये हैं.
बिहार में अब तक 30 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.



