ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार: कॉलेज परिसर में छत से लटका मिला प्रोफेसर का शव, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

MADHEPURA: मधेपुरा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रोफेसर का शव कॉलेज की रेलिंग से लटका मिला। प्रोफेसर का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस

बिहार: कॉलेज परिसर में छत से लटका मिला प्रोफेसर का शव, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रोफेसर का शव कॉलेज की रेलिंग से लटका मिला। प्रोफेसर का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित भर्राही ओपी के चांदनी चौक पर स्थित एमपी कॉलेज ऑफ बीएड की है।


मृतक प्रोफेसर पश्चिम चंपारण के लठियाही गांव के रहने वाले थे और एमपी कॉलेज ऑफ बीएड में बीएड विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। पिछले कई वर्षो से वे कॉलेज परिसर में बने दो मंजिला मकान में रहते थे। गुरुवार की सुबह प्रोफेसर का शव कॉलेज की छत पर रेलिंग से लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रोफेसर की हत्या हुआ या उन्होंने खुद आत्महत्या कर ली है, पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता