ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: CO और थानेदार समेत 7 लोगों के खिलाफ दर्ज होगा केस, कोर्ट ने जारी किया आदेश

BEGUSARAI: बेगूसराय में एससी एसटी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने एक परिवाद पत्र की सुनवाई करते हुए अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्

बिहार: CO और थानेदार समेत 7 लोगों के खिलाफ दर्ज होगा केस, कोर्ट ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एससी एसटी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने एक परिवाद पत्र की सुनवाई करते हुए अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रसासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, भगवानपुर थाना के पाली गांव निवासी परिवादी बिहारी पासवान ने तियाय थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, भगवानपुर अंचलाधिकारी वीणा भारती, तियाय थाने के दारोगा प्रमोद झा समेत 7 लोगों के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल किया था। जिस पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद एससी एसटी कोर्ट ने भगवानपुर थानेदार को सभी नामजद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। 


परिवादी बिहारी पासवान ने सभी पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि 27 अक्टूबर 2022 को करीब तीन बजे दिन में 30 से 40 अज्ञात पुलिसकर्मियों के साथ आए और दलित समुदाय के बने घरों को घेर लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज की और दलित समुदाय के मकानों को तोड़ दिया।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता