ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

बिहार चुनाव में कांग्रेस को चाहिए ज्यादा सीटें, तेजस्वी को अभी महागठबंधन का नेता मानने को तैयार नहीं

PATNA:कांग्रेस तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट का क्लियरेंस देने के मूड में कतई नहीं दिख रही। कांग्रेस के नेता इस पर रटा रटाया ही जवाब दे रहे हैं। बल्कि अब तो कांग्रेस पिछली बार के

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA:कांग्रेस तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट का क्लियरेंस देने के मूड में कतई नहीं दिख रही। कांग्रेस के नेता इस पर रटा रटाया ही जवाब दे रहे हैं। बल्कि अब तो कांग्रेस  पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें झटकने की चाहत रखती दिख रही है।  कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है।


कांग्रेस ने बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कांग्रेस का नेता कौन होगा यह निर्णय आलाकमान लेगी । आरजेडी के सीएम कैंडिडेट के उम्मीदवार तेजस्वी के बनने के बाद कांग्रेस ने कहा कि यह उनका सीएम  कैंडिडेट हो सकता है मगर कांग्रेस का कैंडिडेट कौन होगा इसका फैसला आलाकमान करेगा । लेकिन कांग्रेस अभी बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन का नेता कौन होगा यह आपस में बैठकर चर्चा होगी। उसके बाद जो भी निर्णय होगा वह आलाकमान को सूचित कर दिया जाएगा जिसके बाद जो भी महागठबंधन का नेता तय होगा।उसी के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं मदन मोहन झा ने कांग्रेस की मंशा की ज्यादा सीटों पर लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की स्थिति महागठबंधन के अंदर सीटों के लिहाज से अच्छी होगी।


मदन मोहन झा ने कहा कि पूरे देश में गठबंधन का दौर चल रहा है उसमें हम लोग इंकार नहीं कर सकते कि हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे लेकिन वह परिस्थिति क्या होता है वह समय पर निर्भर करेगा।वहीं उपेंद्र कुशवाहा के आगामी 24 जनवरी को होने वाले मानव कतार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि जो भी जनता के हित को लेकर कार्यक्रम होगा और सरकार के खिलाफ होगा उसमें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त रहेगा।


वहीं बिहार कांग्रेस कमेटी प्रभारी अजय कपूर ने कहा कि बिहार में जिस तरीके से अराजकता फैली हुई है जिस तरीके से विकास बिहार में होनी चाहिए थी वह देखने को नहीं मिली है।जिसके बाद कांग्रेस फिर से सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। साथ ही कांग्रेस को बिहार में नए रूप से स्थापित कर बिहार में कांग्रेस की  सरकार बनाने का काम करेगी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता