ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई, भीड़ ने बीच सड़क पर किया निर्वस्त्र

SIWAN: सीवान में गुस्साई भीड़ इंसानियत को शर्मसार करने की सारी हदों को पार कर गई। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में गुस्साए लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा। घटना सीव

बिहार: चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई, भीड़ ने बीच सड़क पर किया निर्वस्त्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: सीवान में गुस्साई भीड़ इंसानियत को शर्मसार करने की सारी हदों को पार कर गई। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में गुस्साए लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा। घटना सीवान सदर अस्पताल के गेट के पास हुई है। एक महिला से चेन और मोबाइल छीनकर भाग रही महिला चोर को लोगों ने धर दबोचा। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और बाद में बीच बाजार उसे निर्वस्त्र कर दिया।


दरअसल, आरोपी महिला एक लड़की का मोबाइल और चेन चुराकर भाग रही थी, तभी वहां मौजूद लोगों की नजर भाग रही महिला पर पड़ी और लोगों ने उसे खदेड़कर धर दबोचा। महिला खुद को बेगुनाह बताती रही लेकिन लोगों को उसपर दया नहीं आई और लोगों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद जिस लड़की का चेन और मोबाइल चोरी हुआ था उसने बीच सड़क पर आरोपी महिला की साड़ी उतार दी। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोत तमाशबीन बने रहे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस ने लोगों के चंगुल से महिला को आजाद कराया और उसे अपने साथ थाना ले गई। इस दौरान सदर अस्पताल के पास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बहरहाल भले ही महिला ने अपराध किया हो लेकर बीच सड़क पर महिला की पिटाई और उसे निर्वस्त्र करने की इस घटना ने पूरे सभ्य समाज को शर्मशार कर दिया है।