ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार: बच्चा चोरी के आरोप में महिला के साथ हैवानियत, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को रस्सी से बांधकर पीटा गया है। महिला एक बच्चे को अपने साथ ले जा रही थी इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर ब

बिहार: बच्चा चोरी के आरोप में महिला के साथ हैवानियत, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को रस्सी से बांधकर पीटा गया है। महिला एक बच्चे को अपने साथ ले जा रही थी इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा हालांकि महिला खुद को बेकसूर बताती रही है। घटना परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव की है।


बताया जा रहा है कि बराही गांव निवासी चंदन राय का बेटा आम के बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही एक महिला उसे अपने साथ ले जाने लगी। बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को धर दबोचा। आरोपी महिला को पेड़ से बांधकर लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला पेड़ से बंधी हुई है और वहां मौजूद महिलाएं उसकी पिटाई कर रही है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। आरोपी महिला ने बताया है कि वह अपने बेटी के ससुराल आई थी और घर लौट रही थी लेकिन लोगों ने लगत अफवाह उड़ा दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता