ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ चार शातिर अरेस्ट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने पिछले दिनों सदर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के चार शातिर बदमाशों को चोरी के सामा

बिहार: चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ चार शातिर अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने पिछले दिनों सदर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के चार शातिर बदमाशों को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों चोर कुमारखंड के भतनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोकराहा वार्ड-7 के रहने वाले है।


एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि शंकरपुर थाना एवं भतनी ओपी पुलिस को बीते पांच जनवरी को गुप्त सूचना मिली कि कुमारखंड, मुरलीगंज थाना एवं भर्राही ओपी क्षेत्र में विगत दिनों शटर काटकर जितनी भी चोरी हुई है, उससे संबंधित जितने भी चोर हैं वह सब चोरी के सामान के साथ भतनी ओपी अंतर्गत भोकराहा गांव में छुपकर रह रहे हैं। चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया। 


छापेमारी दल ने आरोपियों के घर पर सघन छापेमारी कर बड़ी मात्रा में चोरी का सामान, सटर एवं ताला काटने का औजार, वेल्डिंग मशीन, मोटर पम्प, गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, होम थियेटर, टीवी, एलईडी, युरिया खाद सहित चोरी की कई बाइक एवं बाइक का पार्टस एवं कई जगहों से दुकान में चोरी किया मोटर पम्प, कपड़ा बरामद हुआ। साथ ही बुधमा चौक पर चोरी की गई सीसीटीवी का टूटा हुआ डीवीआर भी बरामद किया गया है। 


पुलिस टीम ने इस मामले में भोकराहा वार्ड-07 निवासी अमित कुमार सरदार, रंजीत कुमार सरदार, भूपेंद्र सरदार और रौशन कुमार सरदार को को चोरी के समानों के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बहादूर सरदार और नंदन ऋषिदेव के के खिलाफ दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों ने कुमारखंड बाजार, मुरलीगंज के भतखोड़ा, भर्राही ओपी क्षेत्र के बिरैली बाजार एवं बुधमा चौक पर शटर काटकर की गई चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता