ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: छेड़खानी के आरोप में युवक की बांधकर पिटाई, गुस्साए लोगों ने दो लड़कों को दी तालिबानी सजा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लेते हुए ऑन द स्पॉट फैसला सुना दिया। दो अलग-अलग मामलों में गुस्साए लोगों ने तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई क

बिहार: छेड़खानी के आरोप में युवक की बांधकर पिटाई, गुस्साए लोगों ने दो लड़कों को दी तालिबानी सजा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लेते हुए ऑन द स्पॉट फैसला सुना दिया। दो अलग-अलग मामलों में गुस्साए लोगों ने तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहली घटना देवरिया थाना क्षेत्र की है, जहां छेड़खानी के आरोप में गुस्साए लोगों ने एक शख्स की बांधकर पीटा। जबकि दूसरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों से युवकों की जान बचाई।


पहली घटना जिले के देवरिया थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुर सरैया गांव की है। यहां छेड़खानी के आरोप में पीड़ित युवती के परिजनों ने एक युवक का हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीट दिया। आरोपी युवक की पहचान देवरिया मिसकारी टोला का रहने वाला मो.कयूमुद्दीन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव की युवती ने परिजनों से शिकायत की कि साइकिल सवार कयूमुद्दी उसे घूर रहा है। फिर क्या था युवती के परिजनों ने क्यूमुद्दीन को धर दबोचा और रस्सी से हाथ पैर बांधने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देवरिया थाने की पुलिस ने लोगों के चंगूल से युवक को मुक्त कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।


वहीं अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर में चोरी के आरोप में गुस्साए लोगों ने दो युवकों को तालिबानी सजा दी। गुस्साए लोगों ने मार्बल दुकान में चोरी करने के आरोप में दो युवकों को खंभे से बांधकर जमकर पत्थर बरसाए और लाठी डंडे से पीट-पीटकर दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों चोर लोगों से छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ को उनपर दया नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। चोरों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता