ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: छेड़खानी का विरोध करना छात्रा को पड़ा भारी, मनचलों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक परिवार को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने बाजार गई छात्रा और उसकी चाची की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार खौफ में हैं

बिहार: छेड़खानी का विरोध करना छात्रा को पड़ा भारी, मनचलों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक परिवार को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने बाजार गई छात्रा और उसकी चाची की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार खौफ में हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के गराय गांव की है।


बताया जा रहा है कि गराई गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा को उसके ही पड़ोस का रहने वाला प्रियांशु कुमार लंबे समय से परेशान कर रहा था। कॉलेज जाने के दौरान आरोपी युवक छात्रा को अपहरण की धमकी दे रहा था। बीते शाम जब छात्रा के परिवार के लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे, उसी वक्त आरोपी नशे में अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। 


छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और मौके पर जब उसकी चाची उसे बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा मंसूरचक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता