ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, पुलिस ने असम की लड़की को कराया मुक्त

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से है, जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर असम

बिहार: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, पुलिस ने असम की लड़की को कराया मुक्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से है, जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर असम की एक लड़की को अवैध कारोबारियों के चंगूल से मुक्त कराया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि असम की लड़की से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को मुक्त करा लिया।


बताया जा रहा है कि असम से एक लड़की को सीतामढ़ी स्थित रेड लाइट एरिया में लाकर बेच दिया गया था। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो नगर थाना पुलिस के नेतृत्व में रेड लाइट एरिया में छापेमारी हुई। रेड लाइट एरिया में छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है। महिला और पुरुष पुलिस के जवान और अधिकारी रेड लाइट एरिया के सभी घरों की सघन तलाशी ले रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक असम से सीतामढ़ी पहुंचे एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और सीतामढ़ी शहर स्थित रेड लाइट एरिया के विभिन्न घरों की तलाशी ली गई है। इस दौरान पलिस ने बेची गई लड़की को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता