ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

बिहार: चलती कार में महिला के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, जंगल में छोड़कर हुए फरार

JAMUI : बिहार में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां चलती कार में एक महिला के साथ तीन युवकों ने गैंग रेप किया जिसे मेडिकल जांच के लिए सोमवार को

बिहार: चलती कार में महिला के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, जंगल में छोड़कर हुए फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां चलती कार में एक महिला के साथ तीन युवकों ने गैंग रेप किया जिसे मेडिकल जांच के लिए सोमवार को सदर अस्पताल लाया गया है. 


बताया जाता है कि जमुई जिले के एक गांव की रहने वाली महिला सामाजिक महिला ग्रुप चलाकर लोगों को मदद करने का काम करती है. जो रविवार की शाम एक गांव से महिलाओं से मिलकर वह अपने घर लौट रही थी. तभी देर शाम होने के कारण चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जरूआडीह मोड़ के समीप जैसे ही वह ऑटो से उतरी तभी पहले से सादे कलर के कार से निकले माधोपुर गांव निवासी राकेश साव, मनोज साव तथा गादी निवासी जितेंद्र वर्मा द्वारा महिला को जबरन खींचकर कार के अंदर घुसा लिया. और कार को सुनसान जंगली इलाके की ओर ले जाने लगा. तब तक दो अन्य युवकों द्वारा उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया. जब कार सुनसान जंगली इलाके में पहुंचा तो महिला के सारे कपड़े मौके पर फेक सभी आरोपी महिला को उक्त जंगली इलाके में उसे छोड़ फरार हो गया.


किसी तरह महिला देर रात अपने घर पहुंची और सोमवार को अपने परिजनों के साथ मुख्यालय स्थित महिला थाने पहुंची. जहां उसके बयान पर राकेश साव, मनोज साव एवं जितेंद्र वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. वही घटना के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए  सदर अस्पताल लाया गया है. वही जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष मधुमालती आजाद ने बताया कि एक महिला द्वारा तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स