ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: चाचा को चुकानी पड़ी भतीजे के प्यार की कीमत, लड़की वालों ने पीट-पीटकर ले ली जान

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमी युगल को घर से भगाने का आरोप लगाते हुए लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा को मौत

बिहार: चाचा को चुकानी पड़ी भतीजे के प्यार की कीमत, लड़की वालों ने पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमी युगल को घर से भगाने का आरोप लगाते हुए लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा को मौत के घात उतार दिया।घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक शख्स की पहचान कुसमहौत गांव निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार के भतीजे का गांव की ही लड़की के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की जानकारी लड़के के घरवालों को हुई तो उन्होंने लड़के की शादी कहीं और करा दी। शादी होने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। इसी बीच रविवार की शाम दोनों प्रेमी युगल मौका पाकर घर से फरार हो गए।


दोनों के फरार होने के बाद गांव में खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद लड़की के परिजनों और गांव के लोगों ने लड़के के चाचा सुरेश कुमार को एक सप्ताह में दोनों को खोजकर वापस लाने का समय दे दिया। लड़की वालों के अल्टीमेटम के बाद युवक के परिजन उसे संभावित जगहों पर तलाश कर ही रहे थे कि बुधवार को लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा सुरेश पर बांस बल्ला से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को परिवार के लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। नीमा चांदपुरा थाना थाने की पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी सुरेंद्र सदा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता