ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में एक और फोरलेन सड़क और पुल निर्माण की मंजूरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दी हरी झंडी Census 2026-27: दो चरणों में होगी देश की जनगणना, पहली बार जातीय आंकड़े भी होंगे शामिल! VIP नेता संजीव मिश्रा ने PHED विभाग के अधिकारियों की लगाई क्लास, कहा..बिहार में नल-जल योजना पूरी तरह फ्लॉप Parliament Monsoon Session2025: 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मॉनसून सत्र, विपक्ष की विशेष सत्र की मांग पर सरकार ने दिया जवाब Vande Bharat Patna Bhopal: बिहार की जनता को मिलने वाली है एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात! Bihar Teacher: शिक्षा सुधार की दिशा में नीतीश सरकार का बड़ा कदम, 6.5 लाख शिक्षकों को अब सीधा लाभ राजकुमार हत्याकांड:डॉक्टर और पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी का कोर्ट ने दिया आदेश, 16 जून तक हर हाल में पेश करने को कहा Bihar news: डॉक्टर की पिटाई का मामला: तेजस्वी बोले– “बिहार में हालात तालिबान से भी बदतर” मुजफ्फरपुर रेप कांड: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल Bihar Crime News: रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, छापेमारी जारी

बिहार: छठ घाट पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो पूजा समितियो के बीच भिडंत, भगवान भास्कर की प्रतिमा टूटी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 19 Nov 2023 10:30:49 AM IST

बिहार: छठ घाट पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो पूजा समितियो के बीच भिडंत, भगवान भास्कर की प्रतिमा टूटी

- फ़ोटो

BUXAR : चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। इस बीच बक्सर में छठ घाट पर वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिली। जहां दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।कई लोग इसमें घायल हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर में छठ घाट पर मारपीट की घटना सामने आई है। बीती रात जिले के चौसा प्रखण्ड अंतर्गत महादेवा गंगा घाट पर दो पूजा समिति के सदस्यों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों के सिर फट गए हैं। अब इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं एक पक्ष के लोगों ने भगवान भास्कर की प्रतिमा भी तोड़ दी गई, जिसके बाद व्रतियो में आक्रोश है।अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है।


बताया जा रहा है कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठघरवा के रहने वाले पूजा समिति के सदस्यों ने महादेवा घाट को अपना छठ घाट बताते हुए अपने गांव के लोगो के लिए व्यवस्था करना चाह रहे थे, जबकि महादेव घाट डेरा के लोग अपनी दावेदारी बताते हुए पूजा करना चाह रहे थे। इसी दौरान दोनों गांव के युवा एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष के लोगों ने भगवान भास्कर की प्रतिमा को तोड़ डाली है।


उधर, इस मामले में मामले की जानकारी देते हो मुफस्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला शांत है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मारपीट में कटघरवा निवासी राकेश कुमार (30 वर्ष) और प्रेम प्रकाश विद्यार्थी (28 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट लगी है. कई टांके लगाए गए हैं। हालांकि किसी भी पक्ष के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। घाट पर शांति बहाल कायम करने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।