ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

Bihar Bridge Collapse : एक ही दिन में दूसरा ब्रिज ध्वस्त, मुंगेर में गंडक नदी पर बना पुलिया पानी में समाया

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बख्तियारपुर-समस्तीपुर के बीच पुल ध्वस्त होने के बाद मुंगेर में भी एक पुल नदी में समा गया. ताजा मामला मुंगे

 Bihar Bridge Collapse : एक ही दिन में दूसरा ब्रिज ध्वस्त, मुंगेर में गंडक नदी पर बना पुलिया पानी में समाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां  बख्तियारपुर-समस्तीपुर के बीच पुल ध्वस्त होने के बाद मुंगेर में भी एक पुल नदी में समा गया. ताजा मामला मुंगेर का है, जहां गंडक नदी की धार पर बना पुलिया बाढ़ की पानी में बह गया। इस घटना के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


दरअसल, मुंगेर में पुल ध्वस्त होने का मामला सामने आया है। एक दिन में बिहार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बख्तियारपुर से समस्तीपुर के बीच बन रहे फोरलेन पुल का स्पैन गिर गया। इसके कुछ देर के बाद ही मुंगेर में पुलिया नदी में समाने की घटना सामने आयी है। यहां बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और गोगरी के बीच गंडक नदी की धार पर बने बिचली पुल पानी में समा गया है। 


जानकारी के अनुसार बिचली पुल पर बाढ़ के पानी का बहाव तेज हो गया था। यही कारण है कि पुलिया ध्वस्त हो गया है। पुल के ध्वस्त होने के बाद कई पंचायतों का संपर्क खगड़िया जिले के गोगरी से भंग हो गया है। लोगों ने बताया कि गांव में ऐसे कई पुल हैं तो धव्स्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। अगर और पुल पानी में बह जाता है तो लोगों के बीच विकट संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। 


इधर, इस घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि बिचली पुल ध्वस्त हो गया है। इलाके में गंगा और गंडक का पानी फैल गया है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बरियारपुर प्रखंड के कई गांवों की 80 हजार की आबादी प्रभावित हो गयी है। सड़क पर भी पानी का जमाव है। आम लोगों के साथ मवेशी को भी काफी परेशानी हो रही है।