ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Breaking News: निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर BDO, 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

GAYA: निगरानी निभाग की टीम ने गया में बड़ा एक्शन लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने योजना का लाभ देने के बदले 70 हजार रुपए रिश्वते लेते हुए फतेहपुर के बीडीओ को गिरफ्तार किया है।<

Bihar Breaking News: निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर BDO, 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: निगरानी निभाग की टीम ने गया में बड़ा एक्शन लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने योजना का लाभ देने के बदले 70 हजार रुपए रिश्वते लेते हुए फतेहपुर के बीडीओ को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, गया के फतेहपुर BDO राहुल रंजन उप प्रमुख से योजना के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा था। फतेहपुर प्रखंड के उपप्रमुख रणधीर प्रसाद उर्फ रणधीर यादव से लगभग 80 हजार रुपए की मांग कर रहा था लेकिन 70 हजार रुपए पर डील फाइनल हो गई थी। BDO के लगातार दबाव बनाने के बाद फतेहपुर के उपप्रमुख ने पटना पहुंचकर इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी।


जांच के बाद निगरानी ने उपप्रमुख के आरोप को सही पाया और घूसखोर बीडीओ को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।बुधवार को निगरानी विभाग की टीम पटना से गया पहुंची और घूसखोर बीडीओ को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। फतेहपुर का बीडीओ राहुल रंजन जब एसडीओ ऑफिस के पास 70 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी विभाग की टीम ने धावा बोल दिया।


निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए बीडिओ को रंगेहाथ धर दबोचा। निगरानी की इस एक्शन से हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम आरोपी बीडियो से पूछताछ करने के बाद उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट-  नितम राज