ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Breaking News: जेल में तैनात ऑपरेटर की सरेआम गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने झंझारपुर जेल में तैनात ऑपरेटर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गय

Bihar Breaking News: जेल में तैनात ऑपरेटर की सरेआम गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने झंझारपुर जेल में तैनात ऑपरेटर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना झंझारपुर के आरएस थाना क्षेत्र में बेहट के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, झंझारपुर जेल में ऑपरेटर के पद पर तैनात अभिरंजन कुमार शुक्रवार को हर रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से अपनी बाइक पर सवार होकर निकले थे। अभी वह शान्तिनाथ महादेव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।


अपराधियों के बीच घिरे अभिरंजन कुमार जान बचाकर वहां स्थित एक घर दुकान में भागे लेकिन बदमाशों ने उन्हें खदेड़कर गोलियों से भून डाला। ताबड़तोड़ फायरिंग में अभिरंजन को तीन गोलियां लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह-सुबह इस वारदात के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। किस कारण से वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव