Hindi News / news / बिहार : बोरबेल में गिरा डेढ़ साल का मासूम, दरभंगा में इलाज के...

बिहार : बोरबेल में गिरा डेढ़ साल का मासूम, दरभंगा में इलाज के दौरान मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2023, 10:26:05 AM

बिहार : बोरबेल में गिरा डेढ़ साल का मासूम, दरभंगा में इलाज के दौरान मौत

- फ़ोटो

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां शौचालय बनाने के लिए बनाए गए बोरवेल में गिरे बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिले के हथौरी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर वार्ड 11 मोहल्ला में 2 दिन पूर्व शौचालय की टंकी बनाने के लिए बनाए गए बोरवेल में गिर कर बच्चा जख्मी हो गया था। अब दरभंगा में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 


वहीं, मृत बच्चे की पहचान मोहम्मद जाकिर का डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन के रूप में की गई। डीएमसीएच में बच्चे का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार को मोहम्मद जाकिर का पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन घर के सामने ही पड़ोसी के दरवाजे पर खेल रहा था कि उनके पड़ोसी द्वारा शौचालय बनाने के लिए करीब 10 फीट गहरा बोरवेल कराया गया था। 


बताया जा रहा है कि, बोरवेल को बोरी रखकर ढक दिया गया था। लेकिन, खेलने के दौरान बच्चा उस बोरवेल के पास पहुंच गया और गड्ढे में जा गिरा। परिजनों के हल्ला करने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने खुदाई कर बच्चा को बाहर निकाला। बच्चे को फौरन शिवाजी नगर पीएचसी में भर्ती कराया। बच्चे की हालत नाजुक देखते के उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया। जहां दरभंगा में उपचार के दौरान मौत हो गई।