ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: बाइक चुराते रंगेहाथ धराया युवक, लोगों ने बीच सड़क पर जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बाइक की चोरी करते हुए एक युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची

बिहार: बाइक चुराते रंगेहाथ धराया युवक, लोगों ने बीच सड़क पर जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बाइक की चोरी करते हुए एक युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से बताया और उसे अपने साथ ले गई। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल परिसर की है।


दरअसल, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले प्राइवेट अमीन विशेश्वर अपनी बेटी का इलाज कराने सदर अस्पताल आए थे, जहां उनकी नजर एक युवक पर पड़ी। युवक बाइक का लॉक खोलने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने अस्पताल सुरक्षा में तैनात गार्ड और अन्य लोगों के सहयोग से चोर युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से दो मास्टर चाबी बरामद हुआ। 


सदर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ ने चोर की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे अपने साथ थाने ले गई। बता दें कि जिले में बाइक चोरी करने वाला गिरोह सक्रिए है और आए दिन शहर में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता