Hindi News / news / बिहार : हाईटेंशन तार की चपेट में आया कार्टन लदा कंटेनर, धू-धू कर...

बिहार : हाईटेंशन तार की चपेट में आया कार्टन लदा कंटेनर, धू-धू कर लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

1st Bihar Published by: Updated Jun 06, 2022, 11:27:43 AM

बिहार : हाईटेंशन तार की चपेट में आया कार्टन लदा कंटेनर, धू-धू कर लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

- फ़ोटो

AURNGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से आ रही है जहां एक कंटेनर में आग लग गयी और बीच सड़क पर कंटेनर धू-धूकर जलने लगा. बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे की है. इस घटना को जानकर लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया.


यह घटना जिले के दाउदनगर शहर के चावल बाजार में हुई. वहीं कंटेनर के चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. किसी भी तरह के जानमाल की हानि नहीं हुई है. वहां मौजूद लोगों के अनुसार कंटेनर में कार्टन भरा हुआ था. बाजार में प्रवेश करते ही 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में कंटेनर आ गया. फिर कंटेनर में आग लग गयी. बताया जा रहा है कंटेनर चालक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का निवासी शत्रुधन कुमार है. उसने किसी तरह कंटेनर से कूद कर अपनी जान बचाई.


इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करके दी और बिजली कटवाया. आग इतनी भयावह थी कि स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.