ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: बीच सड़क पर शख्स की गोली मारकर हत्या, कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था युवक

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच बाजार हुई इस वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक चालक अपनी ई-रि

बिहार: बीच सड़क पर शख्स की गोली मारकर हत्या, कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था युवक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच बाजार हुई इस वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक चालक अपनी ई-रिक्शा लेकर कही जा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है।


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरूद्दीन गांव निवासी बासुदेव साह के 32 वर्षीय बेटे सिंटू साह के रूप में हुई। हत्या के मामले में 9 साल सजा काटने के बाद से वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम सिंटू साह अपनी ई-रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने सिंटू साह पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद सिंटू की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में सिंटू साव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता