ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: बीच बाजार मुखिया पति की हत्या, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने घेरकर मारी गोली

SIWAN: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर सरकार और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना सीवान से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सरेआम

बिहार: बीच बाजार मुखिया पति की हत्या, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने घेरकर मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर सरकार और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना सीवान से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सरेआम एक मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मुखिया पति बाजार से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान बीच रास्ते में उन्हें घेरकर गोली मार दी। घायल मुखिया पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना महाराजगंज थाना इलाके के जगदीशपुर गांव के पास की है।


मृतक मुखिया पति की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रमोद तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मुखिया बबीता देवी के पति प्रमोद तिवारी सोमवार की शाम बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर गांव के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही महाराजगंज के एसडीपीओ पोलस्त कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। किस कारण से मुखिया पति की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जिले में लगातार हो रही हत्याओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।