ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

बिहार: कड़ी धूप में भूख हड़ताल पर बैठे करीब एक हजार जवान, जहरीला भोजन खाने से बिगड़ी थी तबीयत, कमांडेंट को हटाने की मांग

SUPAUL: सुपौल में रविवार को मेस में नाश्ते के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के सैकड़ों जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भ

बिहार: कड़ी धूप में भूख हड़ताल पर बैठे करीब एक हजार जवान, जहरीला भोजन खाने से बिगड़ी थी तबीयत, कमांडेंट को हटाने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में रविवार को मेस में नाश्ते के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के सैकड़ों जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक हजार जवान भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।


दरअसल, रविवार को नाश्ते में पूरी, जलेबी और चने की सब्जी खाने के बाद ढाई सौ से अधिक जवानों की तबीतय बिगड़ गई थी। एक साथ इतने जवानों की तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया था। जवानों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद रात एक बजे सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और BSAP के करीब एक हजार चिलचिलाती धूप में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जवानों का आरोप हैं कि उन्हें जहर मिला खाला परोसा गया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनकी जान जाते-जाते बची है। आरोप है कि उनके खाने में सल्फास मिलाया गया था हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


भूख हड़ताल पर बैठे जवान बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के कमांडेंट को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। जवानों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बेहत खराब क्वालिटी का खाना दिया जाता है। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। बता दें कि प्रदर्शनकारी जवान अभी ट्रैनिंग में हैं। ट्रेनिंग पूरी होते ही डिपार्टमेंटल परीक्षा देने के बाद एसआई बनाए जाएंगे।