ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज गति से आ रहे गिट्टी लते ट्रक ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को रौंद ड

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज गति से आ रहे गिट्टी लते ट्रक ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को रौंद डाला। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अम्बिका बिगहा के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह अम्बिका बिगहा के पास यात्रियों से भरी ई-रिक्सा को तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मृतकों में दो चचेरी बहनें शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को  पावापुरी स्थित बिम्स रेफर कर दिया है।


मृतकों में दो चचेरी बहनें पीहू और परी के अलावा एक अन्य शख्स शामिल है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।