Hindi News / news / बिहार : भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल,...

बिहार : भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल, एनएच 98 पर लगा लंबा जाम

1st Bihar Published by: Updated Dec 31, 2021, 8:02:03 PM

बिहार : भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल,  एनएच 98 पर लगा लंबा जाम

- फ़ोटो

AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही जहां सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हरिहरगंज मिडिल स्कूल के सामने एक ट्रक ने एक पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कुल 7 लोग घायल हैं. 


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. घटना को लेकर एनएच 98 जाम हो गया है. सूचना मिलने पर सिविल और पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआर एमसीएच में भेजा है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकती है.