ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार : भतीजे ने चाचा का किया मर्डर, दो कट्ठा जमीन के लिए हुआ था विवाद

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां सगे भतीजा ने चाचा की हत्या कर दी। मामला सिर्फ दो कट्ठा जमीन का है, जिसके लिए लाठी, डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीटकर चाचा की हत्या कर दी गई। हत्या

बिहार : भतीजे ने चाचा का किया मर्डर, दो कट्ठा जमीन के लिए हुआ था विवाद
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां सगे भतीजा ने चाचा की हत्या कर दी। मामला सिर्फ दो कट्ठा जमीन का है, जिसके लिए लाठी, डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीटकर चाचा की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भतीजे ने शव को गांव के पोखर में फेक दिया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा कि तालाब में शव छहला रहा है तो आसपास के लोगों में बात आग की तरह फ़ैल गई। 




लोगों ने स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परवलपुर थाना की पुलिस ने शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले रमेश केवट (45) पिता स्व. इंदल केवट के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 




मृतक की बहु ने बताया कि भतीजे दो कट्ठा जमीन के विवाद में चाचा की हत्या कर दी। उन्होंने नीरज और सूरज कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो दिन पहले उसी दो कट्ठा जमीन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और आज जब अहले सुबह रमेश केवट शौच के लिए निकले तो दोनों युवकों ने लाठी डंडे और किसी धारदार हथियार से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, परवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की तफ़्तीश में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद बताया जा रहा है। साथ ही आरोपी युवक परिवार के साथ फरार बताए जा रहे हैं। 

टैग्स