ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: भांजे की छठी में आए मामा की हत्या, सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से सनसनी

NAWADA: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को मौत के घाट उतारने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने भांजे की छठी समारोह में शामिल होने

बिहार: भांजे की छठी में आए मामा की हत्या, सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को मौत के घाट उतारने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने भांजे की छठी समारोह में शामिल होने के लिए बहन के घर पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का शव सड़क किनारे मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के चौथा गांव की है।


मृतक की पहचान गया के रहने वाले दिनेश चौधरी के 26 वर्षीय बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी बहन के ससुराल बलिया गांव आया था। बुधवार को उसके भांजे का छठी समारोह आयोजित किया गया था। रात में भोज के साथ साथ ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाओं को डांस करने के लिए बुलाया गया था।


रात में खाना खाने के बाद सुनील ऑर्केस्ट्रा देखने चला गया था। रात में करीब दो बजे डांस प्रोग्राम खत्म होने के बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए थे। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो सुनील को घर से गायब पाया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। इसी दौरान सुनील का शव सड़क किनारे खून से सना पाया गया। सुनील की गर्दन पर रस्सी के निशान मौजूद थे।


आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद सुनील के शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में  जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता